Monday, 30 December 2024

लड़कियाँ

लड़कियां मुस्कराती हैं
मुँह बनाकर हंसती हैं,
बातें करती हैं खूब 
गाल बजाती हैं,

लड़कियाँ जीवन मे आती हैं 
खिलखिलाती हैं 
मजाक बनाती हैं,
ये लड़कियाँ बातें 
मन में छुपाती हैं,
छोटी सी बात पर 
लड़ जाती हैं,
तील का ताड़ 
तड़ाक से बनाती हैं,
लड़कियाँ गुनगुनाती हैं 
बिना बात के 
गुस्सा दिखाती हैं,

खयाल रखती हैं 
और याद रखती हैं,
लड़कियाँ दरवाजों पर 
इन्तेज़ार करती हैं,
लड़कियाँ सभी वक्त को 
स्वीकार करती हैं,
लड़कियाँ हमें पहले ही 
प्रणाम करती हैं,
लड़कियाँ हैं जनाब 
ये जिंदगी गुल-बहार करती हैं!

Monday, 23 December 2024

आसक्त

मेरा भी कुछ लेना है
कुछ देना है,
कुछ मन मे है
कुछ नेत्र बसे,
कुछ चेहरे हैं
कुछ मंजर हैं,
कुछ बातें हैं
कुछ हरकत है,
कुछ दावत हैं
कुछ किस्से हैं,
मैं प्रेम पाश में धर लेता
मेरे ही कितने बंधन हैं!

Thursday, 5 December 2024

गुस्ताख

हम करेंगे तो गुस्ताखी होगी 
आप करेंगे तो शोखी होगी,
हम करेंगे तो परवाज होगा
आप करेंगे तो अंदाज होगा,
हम करेंगे तो बगावत होगी 
आप करेंगे तो इबादत होगी,
हम करेंगे तो ज़ुर्रत होगी 
आप करेंगे तो रहमत होगी,
हम करेंगे तो पहरे होंगे 
आप करेंगे तो नज़रे होंगी,
हम करेंगे तो सुगबुगाहट होगी 
आप करेंगे तो कयामत होगी,
हम करेंगे तो नया तरीका होगा 
आप करेंगे तो शलीका होगी,
हम करेंगे तो महारत होगी 
आप करेंगे तो आदत होगी,
हम करेंगे तो शिकायत होगी 
आप करेंगे तो दावत होगी,
हम करेंगे तो जरूरत होगी 
आप करेंगे तो ईनायत होगी,
हम करेंगे तो किस्से होंगे 
आप करेंगे तो रामायण होगी!

भूल और भटकाव

एक भूल और एक भटकाव 
लाज़िमी है रास्ते पर मिल जाएंगे,
पुराने जखम और नए हमसफ़र 
कुछ कहेंगे और हम फिसल जाएंगे,
एक सच और एक याद 
फलसफा जिंदगी का बन जाएंगे,
हम कहेंगे नहीं, वो रुकेंगे नहीं
रास्ते दो सिमट कर पलट जायेंगे!


Saturday, 30 November 2024

देने वाले

हम दोनों हैं देने वाले 
हमको लेना मंजूर कहाँ,
दोनों राह दिखाने वाले 
हमसा कोई मगरूर कहाँ?
कोई हमसे कैसे कहे 
हमको आता नहीं कुछ भी 
कोई हमसे पूछ ले कैसे 
हमको न आए जो भी,
हम सरल-सहज, सुलझे-सुलझे
है अलग पंथ पर मध्य उगे,
हम मुस्कुराकर हाथ मिलाते 
आते-जाते टक्कर खाते 
राम-श्याम के हम पोते!

खेल

खेल खेलते हैं 
खिलाड़ियों के साथ,
पालों में रह रहे हैं 
उधर जाने के बाद,
खेल के बड़े हैं 
उस्ताद जंग में,
मैदान है बड़ा 
हर शख्स उमंग में,
खेल खेलते हैं 
राम के घर से,
खेल है खुदा 
हम हैं महज शागिर्द!

खोज

मेरे हुनर को आप 
औरों में ढूँढ़ती हैं,
नाजों को निभाने को 
हस्ती लुटा दे जो,
ऐसे दीवानों को
मयखानों में ढ़ूंढ़ती हैं


खाना बनाकर जो
टिफिन सजा दे,
ऐसे खानसामे को
दावतखानों में ढूँढ़ती हैं,
जो बात सुनकर आपकी 
हीरे-मोती में जड़ा दे,
ऐसे ईबादतगारों को
ईंसानों मे ढूँढ़ती हैं!




Friday, 22 November 2024

सम्पत्ति

मेरी सम्पत्ति हैं
मेरे परिवार के लोग,
जिनकी खुशी को 
करते हम अनुयोग,
लाचार पाते हैं खुद 
जब दुख देखते मुख पर,
हैं पास रिसता उम्र 
हम हैं पहरे पर,
है क्या असर मुझपर 
डर मैं देखता इधर-उधर,
उसके माथे की सिकन
लेता उठा खुद पर,
संजोता मैं उन्हें मन में 
निहारता उम्र भर!

Thursday, 14 November 2024

एक बापू हैं!

एक बापू है हृदय में 
एक खादी है तन पर 
एक गीत है होठों पर 
एक राष्ट्र है पेशानी पर 
एक काम है मेरे हाथों में 
एक रफ्तार है मेरे पैरों में 
एक गर्व है मेरी चाल में 
एक समर्पण है मेरे ख्याल में 
एक भाव है मेरे मिलने में 
एक जिद है कुछ बदलने में 
एक मकसद है मेरे बापू में!

अन्याय

जो हो गया है 
उस अन्याय का क्या?
क्या होगा उस 
दर्द का जो किसी ने
माथे पर खींचा
क्या खुलेगी कभी भी
वो मुट्ठी जो 
लाचारी ने है भींचे,
जो चोट लगी 
उस दाग का क्या?

दो कदम

दो और कदम 
कुछ राम चलेंगे,
दो और पल 
मेरे साथ रहेंगे,
मेरे कर्म तो 
अपने आप जलेंगे,
कुछ वजह 
जमाने को देने
कुछ संकल्प को 
हाथ बटाने 
मेरे युद्ध में साथ लड़ेंगे!

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...