Saturday, 1 April 2023

गुड़िया

वो बात करेगी 
फिर क्या होगा?
वो हाँ कह देगी 
फिर क्या होगा?

कुछ बातें होंगी 
इधर उधर की,
घटनाएं होंगी 
नयी पुरानी,
अपने ऑफिस की 
और उसके की,
फ़िल्मों किस्सों 
आने जाने की,
खरीदारी कुछ 
आधे-पौने की,
दुखिया अपने कि 
और उनके की?

होंगी कुछ 
खाने पीने की,
आगे पीछे 
उठने सोने की,
उनके कहने 
उसके सुनने की,
इसके बंगले 
उसके सोने की,
बातें कुछ 
लिखने-पढ़ने की,
तस्वीरें कुछ 
गढ़ने-रंगने की,
आगे कुछ 
आगे बढ़ने की!

जैसा है कुछ वैसा होगा,
नए खिलौने जैसा होगा!

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...