Tuesday, 18 April 2023

भोजन

कुछ बचा हुआ 
कल रात का,
कुछ छूटा हुआ 
थाली मे,
कुछ सड़े-गले 
कुछ कच्चे-से,
कुछ बिन सब्जी 
कुछ दाल बिना,

मन करता 
रहता है भोजन,
अपनी थाली को छोड़ 
और के दया से मांग,
राम नाम को भूल 
मन करता भोजन
कुछ का कुछ!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...