Friday, 28 April 2023

भूख

है कोई जो 
एक जून की रोटी 
को मोहताज है,
है कोई जो 
रात सवेरे 
चिंतित है लाचार है,

है कोई जो 
दौड़ रहा है,
पाई एक जुटाने को,
है कोई रेंग रहा है 
अगले मोड़ पे 
जाने को,

है कोई जो 
नहीं है सोया 
तीन रात से लगातार,
है कोई जो 
झाँक रहा है 
खिड़की खोलकर 
बादल पार,

हैं ही सब ये 
आस- पास,
डूबते- उगते 
तारे साथ,

हमको देते 
तभी दिखाई 
जब हमे सताती 
असली भूख,
वर्ना हम भी 
हैं कोई जो 
दिन-रात मिटाते 
अपनी भूख!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...