Saturday, 1 April 2023

क्रांति

अब नयी क्रांति क्या होगी 
अब नयी परवरिश क्या होगी,
कैसी होगी नयी पैदावार 
कैसा होगा नया जोतेदार?

मोतिहारी वाला खेलेगा 
क्या पूरे नंबर लाएगा?
हँसी-हँसी मे कुर्सी छोड़ 
क्या पैरा लिखकर आएगा?

कौन समस्तीपुर से उठकर 
सर से बात करेगा सब?
कौन मुजफ्फरपूर से पढ़कर 
कलम घिसेगा चाहे जब?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...