Thursday, 6 July 2023

खाना

आज माँ नहीं 
स्कूल को जाते हुए,
मुँह मे निवाला 
ठुसाते हुए,

आज प्रार्थना से पहले,
पढ़ाई से पहले,
अन्न को अंजुरी 
चढ़ाते हुए,
प्रिन्सिपल सर के 
नियमों को 
स्कूल से बाहर,
पल्लू से सर से 
सुखाते हुए,

आज मेस है 
बर्तन पर बर्तन 
सजाते हुए,
आदेश पर 
omelette बनाते हुए,
आज उत्तम भैया हैं 
खाना बनाकर 
भगाते हुए,
ऑफिस की ड्यूटी 
बजाते हुए,
आज बच्चे 
बड़े हैं 
क्लास मे सैंडविच 
छुपाते और खाते हुए,
मक्के की रोटी भूलते हुए!



No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...