Thursday, 6 July 2023

राम का हाथ

उसको कौन-सी 
राह सुझाएं 
राम ने जिसको 
छोड़ दिया ?

महावीर की 
चौखट बैठे,
ध्यान किया 
और घर को लौटे,
राम ने उसको
हाथ बढ़ाया,
राम-मधु को 
खूब लुटाया,
पर राम की माया 
मे लिपटाया,
अब उसको
कौन होश मे लाए?

राम का सेवक 
राम की छाया 
राम, राम को ही 
समझाये!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...