Wednesday, 19 July 2023

खाली

खाली मेस की टेबल 
उसपर कैसे खाना?
खाली थाली भर कर 
क्या अकेले मुह डोलाना ,

जब दोस्त नहीं, ज़ज्बात नहीं 
किसी का सामने साथ नहीं,
कोई नहीं टिप्पणी करता हो 
कोई रोटी नहीं झपटता हो,

कोई नुक्श निकाल के बोले न
कोई थाली छोड़ के डोले न,
रोटी देकर चावल ले 
कोई पनीर का टुकड़ा छोड़े न,

तो भूख भी कैसी ठंडी हो 
पेट भरण की जल्दी हो,
मेस का खाना अधूरा हो 
जब दोस्त का साथ न पूरा हो!

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...