Monday, 3 July 2023

कहाँ नहीं हैं राम?

कहाँ नहीं हैं मेरे राम?

चींटी मे, तिलचट्टे मे
मच्छर मे, गुलदस्ते मे,
बकरी मे और कुत्ते मे
शेर, हिरण और पत्ते मे

लड़की मे और लड़के मे
कर्मचारी और अफसर मे
घर मे और दफ्तर मे
किचन मे और बिस्तर मे,

आम मे, अमरूद मे
संतरे मे, जामुन मे,
भिंडी मे और परवल मे
दहाड़ मे और कलरव मे,

हर दिशा मे, हर क्षेत्र मे
हर रूप मे, हर भेद मे
जहाँ नहीं हैं मेरा काम 
वहाँ भी रहते मेरे राम!🙏



No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...