Wednesday, 19 July 2023

रावण मूर्ति

रावण अपनी मूर्ति जलाता 
राम का ले सहारा 
खुद की चिता सजाता,

धुआं और रंगीन पानी 
एयरपोर्ट से खरीद लाता,
घर को पीछे छोड़ आता 
मदमस्त हो जाता,

और गाता नाचता 
लोगों को बुलाता,
मधुशाला की रात मे 
चाँद लगाता,

प्रेम के किस्से सुलझाता 
पींगे लोगों के बढ़ाता,
मुस्कुराता, एक क्वार्टर चढ़ता
और शुरूर मे हो जाता,

एन्जॉय करता रावण 
अपनी मूर्ति मे आग लगाता 
एक पेग और बनाता,
किडनी को शूली पर चढ़ाता !

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...