Friday, 5 May 2023

क्या काम

ऐसे ज्ञान का 
क्या है काम,
जो हमको 
बता सके ना राम,

ऐसी कौन-सी
भाव पुनीता,
जो जाने न
माता सीता,

ऐसा कौन
उद्वेग-सा मन,
जो व्यंग न जाने 
भैया लक्ष्मण,

ऐसा कौन-सी 
भक्ति अनुव्रत,
जिसमे आँसू 
न रुके भरत,

ऐसा कौन-सा 
स्थिर मौन,
जो लंबा-सा 
लगे शत्रुघ्न,

ऐसा कौन-सा
व्रत त्यौहार,
जो त्याग ना जाने 
पवन कुमार?

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...