Monday, 29 May 2023

नया

नया शहर है 
अच्छा है,
नए लोग हैं 
अच्छा है,

नई नायिका 
नया-सा मंडप,
नयी मुस्कान 
नया इंसान,
नयी कैन्टीन 
नया है किस्सा 
नया समय है 
नया मेरा हिस्सा,

नई सी इज्जत 
नया मकान 
नई कॉलोनी 
नई पहचान,
नए पड़ोसी 
नया मैदान 
नया है वक्त 
नई सुबह 
नयी शाम,

नयी भरोसा 
नयी दिलासा,
पुराने कंधे 
नए कोई हाथ,
नया सा काम 
नए फलसफे 
नयी दूरी 
नया आलाप,

नयी नींद 
नया छत,
नई मच्छरदानी
नई झिझक 
सभ्यता नई 
जगह नई,
दिल खुश 
और आबाद 
जब तक सब नया,

छोड़कर पुराना 
चलता आगे-आगे 
राम के पीछे-पीछे 
राम हर जगह 
मैं ढूंढ़ता कुछ नया!

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...