Monday, 22 May 2023

spoke

मै रहूं एक तीली-सा
चलते हुए चाक के बीच,
एक बानर-सा रहूं 
जलते हुए लंका मे अभीत,

अंगद जैसा किष्किन्धा मे
कुछ शब्द-सा किताब मे,
इत्र-सा शबाब मे
चिलमन बना हिजाब मे,

राम का बनकर खिले 
राम के रुआब मे,
राम की पहचान बने 
राम की पुकार मे!

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...