Tuesday, 16 May 2023

बंधन

बन्धन बिना 
हम उड़ जायेंगे,
हम उड़ना ही 
तो चाहते हैं,

बंधन नहीं तो 
हम गीत गायेंगे,
हम गाना भी 
गुनगुनाते हैं,

बंधन बिना 
नहीं सोचेंगे,
हम झूमना भी 
जानते हैं,

बन्धन बिना 
राम पाएंगे,
हम जपना भी 
तो जानते हैं,

हम राम डाल 
पर बैठने वाले,
राम ही गाकर 
उड़ जायेंगे!

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...