Wednesday, 24 May 2023

जवाब

क्या है जवाब 
हर एक विचार 
के अंत और शुरुआत का?
क्या है जवाब 
हर तर्क के 
पुनर्निर्माण का,

इसके बाद और 
उसके बाद वाले 
व्यवहार का 
पराधीन और स्वतंत्र 
होने के मध्य 
संघर्ष का धिक्कार का,

क्या है बचा 
जो सामना है 
कर रहा अपवाद का,
क्या जवाब दे रहे हैं 
हम हर घड़ी 
प्रतिवाद का,

क्या है जवाब 
हर कदम पर 
राम के परमार्थ का 
कारण बताएं क्या 
जिसे करते नहीं 
हम जान के,
राम के उपकार 
क्या है जवाब 
बिन राम का?


No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...