Friday, 26 May 2023

बात करते

बात करते बातों मे
श्री राम आ गए,
ओड़िशा मे बंगाल 
बंगाल मे ओड़िशा,
उड़िया मे बोस 
बंगाल मे बाघा जतिन,

सब मे भारत 
भारत मे सब,
मन मे सीता 
मन मे राम आ गए,

आँखें नम हो गई 
जुबां शांत, हाथ नीचे
भृकुटी ढीली 
चेहरे पर मुस्कान 
शब्दों मे विराम आ गया,
बात करते-करते 
कहीं से राम आ गए,

इतिहास भूल गया 
भूगोल सीमित हुआ,
सूरज मद्धिम हुआ 
तारे चमक उठे 
चंद्रमा ठंडा हुआ
नदियाँ माँ हो गई 
चाचा पहाड़ हो गए,
आज सामने पूरा 
ब्रह्मांड आ गया,
मुझको तुम्हारा 
खयाल आ गया,
बातों मे राम का नाम आ गया 🙏

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...