Friday, 12 May 2023

राम बिना


राम बिन है अधूरी 
राम सेतु, राम समाधान,
राम बिन है अधूरी 
राम वजह और राम ज्ञान,

बापू के संवाद
बापू के सलीके,
आज बापू की 
राह टटोलते,
बापू के कुछ बच्चे,

कैसा होगा खान-पान 
कैसी बैठक, कैसा ज्ञान,
कैसा चरखा घूमे 
कैसे सिक्के जोड़ें 
आज विचार का 
होता मंथन,
आज युवा अनजान,

कौन बढ़ाए हाथ 
कौन ही पोंछे आस,
कौन है अपना 
कौन पराया,
किसका खोता मान
कौन बना अनजान,

आज राम के समाधान 
चाहते राम के संतान!




No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...