Thursday, 2 June 2022

राम नाम

वह मुझे बताती
राम का नाम,
वह मुझे सिखाती
राम का काम,
मै देता उसको
जग का ज्ञान,
वह बस दुहराती
राम का नाम,

मै कारण बहुत
बता देता,
मै उंगली पर
गिनवा देता,
मै मोदी नई नीति
कुछ शब्दों मे
समझा देता,
और वह बतलाती
राम का काज,

मै इतिहास 
भी उसे पढ़ा देता,
मै वेद को ही
उधरा देता,
मै बहुत से
पंडित–सा ज्ञानी
किताबें मै
उलटा देता,
वो मुझे बताती
राम कथा,

मै भूगोल की
गोल परत,
खोल मानचित्र
दिखा देता,
मै झगड़ा
करता भारत मे
और world war
सुलझा देता,

वो मुझे अयोध्या ले आती,

मै पराक्रम
के किस्से
शेर शाह के
कह देता,
मै महाराज की
तलवार लिए
खुद कुर्सी पर
चढ जाता,

वो सुंदर काण्ड
बता देती,

मै रा रा रा रा
रा रा रा रा रा रा रा रा रा रा रा रा करता,
वो ‘म’ कहकर
बस सुन लेती!



No comments:

Post a Comment

सुधार

तुम सुधर न जाना  बातें सुनकर जमाने की,  कहीं धूप में जलकर  सुबह से नजर मत चुराना,  ठंड से डरकर  नदी से पाँव मत हटाना,  कभी लू लगने पर  हवा स...