Tuesday, 17 January 2023

चीनी

मै गुड़ खाकर 
चीनी क्या खाऊं,
मै मिठास मे
क्या–क्या मिलाऊं,
मै नमक ज़रा सी
जुबां पर रख लूं,
मै मिर्च ज़रा सी
चख लूं,
मै मन को
क्या–क्या दे दूं,
मै कैसे इसे फुसलाऊं,

मै गन्ने की बेटी को देख
अब किस्से ब्याह रचाऊं
मै राम नाम की मिश्री
अपनी जुबान से कैसे हटाऊँ
मै गुड़ खा चुका हूं
अब चीनी कैसा खाऊं?

No comments:

Post a Comment

जिम्मेवारी

लेकर बैठे हैं  खुद से जिम्मेवारी,  ये मानवता, ये हुजूम, ये देश, ये दफ्तर  ये खानदान, ये शहर, ये सफाई,  कुछ कमाई  एडमिशन और पढ़ाई,  आज की क्ल...