Friday, 18 August 2023

uncomfortable

उनपर मेरा कविता लिखना 
उनको नहीं पसंद,
उनपर मेरा कुछ भी कहना 
उनको नहीं पसंद,

उनकी कोई चर्चा करना 
उनको नहीं पसंद,
उनको मेरा देख मुस्काना 
उनको नहीं पसंद,

नहीं पसंद उनको की कोई 
बातें हों मदहोशी की,
नहीं पसंद उनको की कोई 
करे इशारे कोई भी,

उनको भाता नहीं की 
उनकी तारीफें भी खुलकर हों,
वो संवर के राहों पर निकलें 
पर किसी की नजर उन्हीं पर हो,

उनकों नहीं पसंद की 
महफ़िल लूट ले कोई बातों से,
उनको नहीं पसंद की दोस्त भी 
चुटकी लें जज़्बातों पे!

No comments:

Post a Comment

सुधार

तुम सुधर न जाना  बातें सुनकर जमाने की,  कहीं धूप में जलकर  सुबह से नजर मत चुराना,  ठंड से डरकर  नदी से पाँव मत हटाना,  कभी लू लगने पर  हवा स...